बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: बरेली। बिजली कनेक्शनों में बकाया छिपाकर नए कन्केशन जारी कराने और विद्युत निगम को राजस्व का नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने शाही विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी अजीम अहमद की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि शाही विद्युत उपकेंद्र के जेई साबिर खान ने एसडीओ को पत्राचार बताया कि उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी अजीम अहमद द्वारा बकाया वाले पुराने बिजली कनेक्शनों के स्थान पर नए संयोजन जारी कराने में गड़बड़ी की गई। आरोप है कि उन्होंने गलत स्थलीय रिपोर्ट लगाकर नए कनेक्शन जारी कराए, जबकि पुराने कनेक्शनों पर बिजली बिल का बकाया था। इससे निगम को राजस्व की हानि पहुंची। इस मामले में जेई ने 28 सितंबर को अधिशासी अभियंता को गोपनीय शिकायत भेजी ...