बरेली, सितम्बर 20 -- Bareily News: निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में खेले जा रहे बिग ब्वायज लीग मुकाबले में गज ग्रीन चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग स्टार्स को सात विकेट से हराया। टॉस जीतकर गज ग्रीन चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 154 रन बनाए। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गज ग्रीन चैलेंजर्स की शुरुआत बेहद तूफानी रही। गज ग्रीन चैलेंजर्स ने मात्र 11.4 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। सुमित सोनकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...