Bareily News: बिग ब्वायज लीग में एसएमसी ग्लोबल ने 10 विकेट से जीत दर्ज की
बरेली, सितम्बर 22 -- Bareily News: बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में खेली जा रही बिग ब्वायज लीग के मुकाबले में एसएमसी ग्लोबल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीजनी सुपरकिंग्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर श्रीजनी सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 131 रन बनाए। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएमसी ग्लोबल की शुरुआत बेहद शानदार रही। एसएमसी ग्लोबल ने 8.2 ओवर में 132 रन बनाकर 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। शादाब के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। शादाब ने गेंदबाजी में भी चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.