Bareily News: बिग बॉय्स लीग की चैंपियन बनी एएस डायमंड्स
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में खेली जा रही बिग बॉय्स लीग के फाइनल मुकाबले में एएस डायमंड्स ने गज ग्रीन चैलेंजर्स को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गज ग्रीन चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मनोज ने 26 गेंदों में 67 रन बनाए। गेंदबाजी में एएस डायमंड्स के कप्तान पवन मेहरोत्रा ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस डायमंड्स ने 18.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर 220 रन बनाकर मैच जीत लिया। जॉन्टी ने मात्र 34 गेंदों में 77 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि प्रशांत पटेल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.