Bareily News: बाल मेले में बच्चों ने दिखाया हुनर, स्टाल लगाकर सीखे कारोबार के गुर
बरेली, नवम्बर 15 -- Bareily News: बरेली। बाल दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में सजे रंग-बिरंगे स्टालों पर बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य आरएल सिंह ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। कक्षा तीन से दस तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न व्यंजनों और आकर्षक वस्तुओं के स्टाल लगाए। बच्चों ने सामान की बिक्री करने, ग्राहकों से बातचीत करने और पैसों का हिसाब रखने का हुनर दिखाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने टीम भावना, सहयोग और उद्यमिता के गुण भी सीखे। अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में अनिल कुमार, दर्पण कुन्ज्रू और सुभाष चन्द्र का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: पथरा जूनियर स्कूल में बाल दिवस पर लगा बाल मेला यह भी पढ़ें- Kannauj News: स्कूलों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.