बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: आंवला। सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुनीश कुमार भदौरिया के आकस्मिक निधन पर वकीलों ने शोक श्रृद्धांजलि अर्पित की। आंवला बार एसोसिएशन की शोक सभा में अध्यक्ष अनेक पाल सिंह यादव, महासचिव अवनीश तिवारी एडवोकेट ने उन्हे श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन के बारे में बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता निर्दोष चतुर्वेदी, गंगा प्रसाद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, वीपी श्रीवास्तव, विष्णु पाल सिंह चौहान, भाय सिंह यादव और विपिन यादव आदि मौजूद रहे।फोटो 12- आंवला में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...