बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: मीरगंज/ शीशगढ़, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों में रहने वालों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। मीरगंज के मनकरा में रोशनी पत्नी देवेंद्र कुमार और गंगोत्री पत्नी आनंद प्रकाश के कच्चे मकानों की दीवारें गिरने से उनके मकान धराशायी हो गए। घर में रखा सामान मलबे में दब गया। पड़ोसियों ने मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला। शीशगढ़ क्षेत्र के बल्ली के हरिप्रसाद उर्फ मंत्री के मकान की छत पर लगी कड़ी टूटने से छत गिर गई। घर में लेटे परिजनों ने बाहर भाग कर जान बचाई। लाला राम गंगवार और माया राम गगंवार की कच्चा खपरैल भरभरा कर गिरने से उसमें रखा सामान मलबे में दब गया।पदमी गांव निवासी सोनू अपने घर की खपरैल में सो रहे थे। सोमवार की सुबह मां सुषमा देवी ने उन्हें जगाया। सोनू चारपाई से उठ कर अंदर चले गए। मां बिस्तर व चारपाई उठ...