बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: नवाबगंज। बुधवार शाम अचानक हुई तेज बारिश ने किसानों के साथ राइस मिल संचालकों की भी चिंता बढ़ा दी। बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल में पानी भर गया। खुले परिसर में सुखाने के लिए रखा धान भीगने से राइस मिल संचालकों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। राईस मिलों पर धान की बड़ी तादाद में आवाक शुरू हो गई है। धान गीला होने के कारण राइस मिलर इसे मिल परिसर में सुखा रहे हैं। टांडा सादात गांव में स्थित केएस एग्रो फूड्स के मालिक फिरदौस अहमद ने बताया कि मिल परिसर में धान सुखाने के लिए रखा था। यह भी पढ़ें- Katihar News: धान की कटाई के बीच बारिश की दस्तक, किसानों की बढ़ी चिंता बुधवार शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बड़ी मात्रा में धान भीग गया। धान भीगने से उन्हें 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं खेतों में खड़ी धान की फस...