बरेली, जुलाई 20 -- Bareily News: नवाबगंज। नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे तालाब के सौंदर्यीकरण की दीवार बारिश की मार नहीं झेल सकी। रविवार को दीवार भरभराकर गिर गयी। बिथरी मार्ग पर ग्राम समाज की भूमि पर लाखों रुपये की लागत से तालाब के सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। जिसमें तालाब की दीवार बनाई गई थी। रविवार को रुक-रुक कर हुई बारिश के दौरान दीवार भरभरा कर गिर गई। नगर पालिका कर्मी कैलाश चंद्र यादव मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। लोगों का आरोप है। खराब गुणवत्ता के कारण दीवार गिरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...