बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: गुलाब राय इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की बरेली जिला इकाई का चुनाव चुनाव समिति की देखरेख में हुआ। बारिश के बावजूद 78 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में से 60 प्रधानाचार्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर डा. लाखन सिंह को 42 और सत्य प्रकाश सक्सेना को 17 मत मिले। जिला मंत्री पद पर डा. अजीत सक्सेना ने 41 मत पाकर अरविंद कुमार शर्मा को 18 मतों से पीछे छोड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर डा. कुलदीप कुमार बिश्नोई को 39 और आसिफ अली को 19 मत मिले। चुनाव समिति में डा. सुरेश रस्तोगी, डा. मनोज कुमार, डा. संदीप इंदीवर और डा. एसपी पांडेय शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विधान परिषद चुनाव के लिए धर्मेंद्र यादव प्रत्याशी घोषित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा. सुरेश रस्तोगी ने मार्गदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...