बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह ने 28 सितंबर सोमवार को शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों के साथ डिग्री कॉलेज भी सोमवार को बंद रहेंगे। डीएम का आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों पर लागू रहेगा। ‎डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी एवं जिले में हो रही वर्षा को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जिले में कक्षा नर्सरी से 12 तक के समस्त यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड/आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों में सोमवार को विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बारिश और तेज हवाओं के अलर्ट पर संभल में आज स्...