बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश का असर स्वास्थ्य मेले पर देखने को मिला। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, पेट संबंधित परेशानी और त्वचा की बीमारी से पीड़ित रहे। मेले में कई बच्चे भी बुखार पीड़ित आए। स्वास्थ्य मेले में लोगों को आगामी माह से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...