बरेली, अगस्त 30 -- Bareily News: बरेली। बारादरी के मोहल्ला जगतपुर पनवड़िया निवासी भजन लाल का दस वर्षीय बेटा 25 अगस्त को लापता हो गया। उन्होंने थाना बारादरी में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा मानसिक रूप से कुछ कमजोर है। वह पहले भी घर से जा चुका है लेकिन एक-दो दिन में लौट आता था। इस बार नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...