बरेली, जुलाई 3 -- Bareily News: भमोरा। गुरुवार की रात बारात में आये एक युवक ने शराब के नशे में उत्पात मचाया, जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। बताया गया कि सिरोही के दीनदयाल के घर गुरुवार को उनकी बेटी की बारात ग्राम झुकसा थाना दातागंज से आई थी। आरोप है कि बारात में एक युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था, जिसकी खबर दुल्हन के पिता को दी गई। उन्होंने देखा कि वह युवक उनके परिवार की एक महिला का भाई था जो थाना मूसाझाग के ग्राम कथरा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...