बरेली, जुलाई 10 -- Bareily News: बारात आने से पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, मुकदमा दर्ज क्योलड़िया। शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। जिससे उसके परिवार में हड़कंप मच गया। घर से जाते समय वह घर में रखी नगदी और जेवरात भी अपने साथ ले गयी। युवती मां ने एक युवक पर उसे बहला फुसला कर साथ ले जाने और युवक के चाचा व भाई पर उसका साथ देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ थाना क्योलड़िया में मुकदमा दर्ज कराया है।

घटना का विवरण क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी का विवाह पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के एक युवक से तय किया था। शुक्रवार को उसकी बारात आनी थी। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी थी। युवती की मां का आरोप है। कि गुरुवार की रात पीलीभीत के आसाम चौराहा निवासी शिवम अपने भाई सुनील कुमार...