Bareily News: बाबा साहब का बोर्ड तोड़ने को लेकर भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: आंवला।गांव ख्योराजपुर में बाबा साहब का बोर्ड तोड़ने के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।भीम आर्मी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को बताया कि थाना भमोरा क्षेत्र के गांव ख्योराजपुर में कई सालों से लगे बाबा साहब के बोर्ड को कुछ अराजक लोगों ने तोड़कर फेंक दिया। थाना भमोरा पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान भीम आर्मी के जिला प्रभारी शंकर बाल्मीकि, आदेश आर्य, मदन लाल, विजेंद्र सिंह, भारत सिंह, प्रभाकर जाटव, अरविंद सागर, देवेंद्र सागर, हिमांशु गौतम, पप्पू सागर, बंटी भारती, रवि सागर, रिंकू सागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.