बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: गुलड़िया/बरसेर।मनचले बाबा ने राह चलती महिला को खेत में खींच लिया। राहगीरों ने महिला को बाबा से छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक बाबा महिला को खेत में खींचकर ले गया, लेकिन महिला ने शोर मचाया तो राहगीरों ने बाबा को पकड़ लिया। घटनास्थल से बाबा की कुटिया र बताई जा रही है, जबकि महिला का गांव कुछ दूरी पर है। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थानाध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...