बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर के श्री रामालय में 12 से 18 अक्टूबर तक संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन के कथा व्यास पंडित माधव उपाध्याय प्रतिदिन शाम पांच से सात बजे तक कथा का रसपान कराएंगे। मंदिर सेवा समिति के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: घन्याल देवी मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...