बरेली, अगस्त 24 -- Bareily News: श्रावण मास में बाबा अलखनाथ संगीत एवं सेवा समिति की ओर से बाबा अलखनाथ मंदिर प्रांगण में रविवार को 20वीं महाआरती का आयोजन किया गया। संस्था संरक्षक एड. अनिल कुमार सक्सेना एवं सुरेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभरंभ किया। महाआरती में भजनों पर विभिन्न स्कूल के विद्यार्थियों ने विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान विजेता विद्यायल और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन अखंड भारत गौरव के हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व गर्वनर डॉ पीपी सिंह, गिरीश कुमार सर्राफ, अर्बन को ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्रुति गंगवार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...