बरेली, सितम्बर 4 -- Bareily News: आंवला। नगर के बाजार से सामान खरीदने आई एक किशोरी को गांव का युवक ले गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के एक गांव का व्यक्ति अपनी पत्नी और 15 वर्षीय पुत्री के साथ एक सितंबर को आंवला बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी करने आए थे। एक दुकान पर खरीदारी के दौरान एक गांव का रिंकू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पिता ने बताया कि मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक युवक बार-बार संदिग्ध अवस्था में आता-जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से बाजार की दुकानों और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की जांच करवाकर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...