बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: बरेली। सुभाषनगर में जागृतिनगर कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय ऋषिपाल बुधवार शाम घर से बाजार जाने के लिए निकला था और फिर देर शाम तक वापस नहीं आया। इस पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता न चलने पर उसकी मां पूरन देवी ने थाना सुभाषनगर में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि पुलिस किशोर की तलाश में जुटी थी लेकिन गुरुवार सुबह वह खुद ही घर लौट आया। जानकारी में आया है कि वह घरवालों से किसी बात से नाराज होकर चला गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...