बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: वीडियो वायरल - डरुआपुर के पास अरिल नदी के रपटा पुल पर हुई घटना -देर रात तक लापता युवकों का नहीं चला कोई पता आंवला/सेंधा। डरुआपुर के पास अरिल नदी के पुल पर सोमवार शाम नदी पार करते समय बाइक सवार तीन युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम बाइक सवारों की तलाश में जुटी है। देर रात तक उनका कोई पता नहीं चला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नदी का जलस्तर और घटना का विवरण कई दिनों से हो रही बारिश से अरिल नदी पूरे उफान पर है। गांव डरुआपुर के पास अरिल नदी पर रपटा पुल बना है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव चल रहा है। सोमवार शाम सात बजे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोग आए। नदी किनारे खड़े ग्रामीणों ने बाइक सवारों को कहा कि नदी में पानी का बहा...