बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। बारादरी क्षेत्र के बाइक लुटेरे गैंग के तीन दोषियों को विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट ने सश्रम तीन वर्ष छह माह की कैद की सजा सुनाई। विशेष कोर्ट ने प्रत्येक पर दस दस हजार का जुर्माना भी ठोका है। जुर्माना ना देने पर कोर्ट ने एक माह की अतिरिक्त कैद की भी सजा सुनाई है। एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल ने बताया कि बारादरी क्षेत्र के बाग अहमद निवासी सलीम उर्फ गुड्डू उर्फ पहाड़ी, मोबीन उर्फ गुड्डू, नाजिम, फिरोज और राजू पाण्डेय ने क्षेत्र में डकैती, लूट, जानलेवा हमले और चोरी की वारदाते की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...