बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: नवाबगंज। बाजार जा रही एक वृद्धा को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। घटना में उसका एक पैर टूट गया। कस्बे के जेपीएन इंटर कॉलेज फील्ड के पास रामवती अपने परिवार के साथ रहती हैं। बुधवार की दोपहर वह अपने घर से पैदल बाजार जा रही थीं। बिजौरिया रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं और उनका एक पैर भी टूट गया। आनन फानन में लोगों ने उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक चालक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...