बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: ​भोजीपुरा। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से चार साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को बाइक समेत पुलिस को सौंप दिया है। गांव गोपालपुर निवासी सतेंद्र सिंह की चार वर्षीय बेटी रुतवी शुक्रवार को अपनी दादी के साथ बाजार में सामान खरीदने आई थी। इसी दौरान गोपालपुर अजीजपुर-अगरास रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन ने एसआरएमएस में भर्ती कराया। मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक लेकर भागने की कोशिश कर रहे नौआनगला निवासी उवैश को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: बालिका को बाइक ने मारी टक्कर, मौत पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इस मा...