बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: शीशगढ़, कस्बा के मोहल्ला अंसारनगर निवासी शादाब रजा पुत्र अहमद अली ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर में उन्होंने अपनी बाइक सराय वाली मस्जिद के सामने खड़ी की थी। वे अपनी सब्जी की दुकान पर बैठे थे। अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...