Bareily News: बाइकों की भिड़ंत में मां बेटा घायल
बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: मीरगंज, दियोसास गांव के नजदीक गुरुवार को दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेज दिया। चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिवना गांव की साधना अपने पुत्र सार्थक के साथ बाइक से मीरगंज जा रही थीं। दियोसास के पास मीरगंज की ओर से आई दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे साधना और सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.