बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: नवाबगंज। सेंथल-जादोपुर मार्ग पर तेज गति से आती एक बाइक ने सामने से आती बाइक को टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची उसकी पत्नी ने उसे उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की तहरीर घायल सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछोला किफायतुल्ला गांव के ललित कुमार गंगवार अटामांडा गांव में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करते हैं। गुरुवार की शाम वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए अटामांडा जा रहे थे। सेंथल-जादोपुर मार्ग पर दियोरनियां गांव से कुछ दूर आगे तेज गति से आती एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।इससे उनके पैर की हड्डी ...