बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में प्रत्येक माह की 22 तारीख को आयोजित होने वाला राम भोग उत्सव शनिवार को श्रद्धा, भक्ति व उत्साह के साथ मनाया गया। भजन गायक पंडित आकाश शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने को मजबूर हुए। कार्यक्रम के यजमान अश्वनी अरोरा व कांता अरोरा रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कर भगवान श्री बांके बिहारी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के विनोद ग्रोवर, विजय गुप्ता, विजय बंसल, मनोहर धीरवानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...