बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर संकीर्तनमय दुर्गा सप्तशती पाठ का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। प्रथम नवरात्र से महिला मंडल की ओर से सीमा गुलाटी के संचालन में पाठ किया गया। इस अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का भव्य शृंगार किया गया। महिला मंडल ने संकीर्तन के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय गुप्ता, विजय बंसल, मनोहर धीरवानी, संजीव गुलाटी और होशियार सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: मां मंशा देवी मंदिर में किया हवन पूजन यह भी पढ़ें- Hamirpur News: माता के दर्शन-पूजन को दंडवत पहुंचे देवी भक्त यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मां के गूंजे जयकारे...