बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी की कृषि भूमि पर झोपड़ी डालकर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटाने को कहने पर दबंग रिटायर्ड चिकित्साधिकारी और उनकी बूढ़ी मां को जान से मारने के लिए धमका रहे हैं। थाना फतेहगंज के गांव दुगरिया पुरम निवासी सेवानिवृत्त चिकित्साधिकारी राकेश कुमार गंगवार का कहना है कि मुंडिया नबी बख्श निवासी रामलाल पुत्र भूराराम ने उनकी मुंडिया नबी बख्श रोड स्थित जमीन के किनारे अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया है और वहां पूजा-पाठ करता है।पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी से कब्जा हटाने की बात कही तो वह आग बबूला हो गया, मारपीट पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपी पूर्व में हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर रह चुका है। इससे वह और उसकी मां...