Bareily News: बहेड़ी में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप,दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बहेड़ी। एक नाबालिग लड़की को दो लोग बहला फुसलाकर भगा ले गए। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां के रहने वाले एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उसका कहना है कि बीती 11 अक्टूबर को गुर्जन्त सिंह और कुलविंद्र कौर उर्फ मंजू कौर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। उसका आरोप है कि बाद में आरोपियों ने फोन कर बताया कि लड़की उनके पास है और धमकी दी कि अगर थाने में शिकायत की तो उसकी हत्या कर देंगे।पीड़ित यह भी पढ़ें- Pilibhit News: किशोरी लापता,रिपोर्ट दर्ज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह को सौंपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.