बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बहेड़ी, संवाददाता। राजकीय कृषि बीज भंडार बहेड़ी पर प्रभारी जय प्रकाश ने किसानों को निःशुल्क बीज मिनी किट का वितरण किया गया। मिनी किट में चना, मटर, मसूर और सरसों के बीज के रहे। इस मौके पर एडीओ कृषि प्रेमपाल, हरिनंदन सिंह, सुरेश कुमार, अवधेश कुमार, नरेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।बीज भंडार प्रभारी जय प्रकाश ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क मिनी किट बीज बुकिंग के उपरांत लॉटरी के अनुसार ही प्राप्त होगा। वहीं गेहूं का बीज भी बुकिंग के हिसाब से ही बांटा जाएगा।उन्होंने अधिक से अधिक किसानों से योजना का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gonda News: रबी बीजों की बुकिंग शुरू, दो दिन नहीं चलती वेबसाइट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...