Bareily News: बहेड़ी बाईपास से अतिक्रमण हटाती टीम
बरेली, अगस्त 8 -- Bareily News: बहेड़ी। प्रशासन ने जेसीबी से बाईपास पर रोडवेज के सामने से अतिक्रमण हटाया है। इसके साथ ही भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी है। प्रशासन ने शुक्रवार को बाईपास रोडवेज के सामने की तरफ का जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। यहां लोगों ने टिनशेड डालकर और काउंटर रखकर अतिक्रमण कर लिया था। इससे वहां आवागमन प्रभावित हो रहा था। अकसर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक भूमि और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे अपनी निर्धारित सीमा के भीतर ही रहें और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.