बरेली, नवम्बर 1 -- Bareily News: बरेली। बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों की कुर्क संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शनिवार को डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बहेड़ी चीनी मिल की संपत्तियों की नीलामी के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की गई। बैठक में नीलामी कमेटी का विस्तार करते हुए अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम नवाबगंज सचिन यादव और तहसीलदार नवाबगंज सत्येंद्र कटियार को भी शामिल किया गया। डीएम ने एसडीएम बहेड़ी को चीनी मिल के मालिक और निदेशक मंडल के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं, सरकारी गन्ना विकास समिति बहेड़ी के सचिव प्रभारी को वर्ष 2025-26 के बकाया गन्ना मूल्य के संबंध में मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। यह भी पढ़ें- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला न...