बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: बहेड़ी,। बहेड़ी पुलिस और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। खंडहर में चल रही असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को पकड़ा है, जबकि दो मौके से फरार हो गये। पुलिस को मौके से कई बने और अधबने हथियारों के साथ ही उपकरण भी मिले हैं। आरोपियों के मोबाइल से आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े वीडियो और चैट मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस चारों से गहनता से पूछताछ कर रही है। एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, पुलिस को बीती रात सूचना मिली बरेली-बहेड़ी रोड पर गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से पहले स्थित एक खंडहर में कुछ लोग हथियारों का सौदा करते हैं। रात करीब 01:35 बजे बहेड़ी सीओ और एसओजी के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। वहां से बहेड़ी के ग्राम सिकपुरा भो...