बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: रिठौरा/हाफिजगंज। कस्बे की एक महिला ने अपनी बहू समेत मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा के मोहल्ला कुर्मियान निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके बेटे शनि गुप्ता का विवाह 16 फरवरी 2023 को गौरी गुप्ता उर्फ दीक्षा निवासी दुर्गा कॉलोनी, हल्द्वानी जिला नैनीताल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बहू परेशान करती थी और ज्यादातर अपने मायके में रहती है। सुलह समझौते के बाद वह ससुराल आई, लेकिन व्यवहार में सुधार नहीं हुआ और 23 अक्टूबर 2023 को वह झगड़ा कर फिर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि वर्तमान में उनकी बहू किच्छा निवासी एक युवक के...