बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। दवाई लेकर वाहन से उतरे युवक को रोड पार करते समय रात में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली दिया है। गांव रईयानगला निवासी चंद्रसेन पुत्र सोमपाल शुक्रवार की सुबह दवाई लेने घर से मुरादाबाद गए। दवाई लेकर वे रात में घर लौट रहे थे। रात में वे वाहन ने हाईवे के नल नगरिया चौराहे पर उतरे। रात एक बजे अपनी चचेरी बहन के घर पैगानगरी जाने को सड़क पा कर रहे थे तभी वाहन ने उनको रौंद दिया। 23 वर्षीय चंद्रसेन की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...