बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। बसीट नाले में पानी बढ़ने से फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला माली की नई बस्ती और नौगवां के पास जलभराव हो गया है। रेड रोजेज स्कूल जाने वाले रोड पर पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनासी चौराहे से कस्बे में आने वाले रास्ते पर भी पानी बह रहा है। कई परिसर घरों से सामान निकाल कर सड़क पर शरण लिए हैं। लोगों की सूचना पर एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और लेखपाल आदित्य गंगवार के साथ मौके पर पहुंच कर जल भराव का निरीक्षण किया। घरों में नाले का पानी भरने से हाईवे किनारे शरण लिए परिवारों के लोगों से बात कर उनको खाद्य सामग्री वितरित की। एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया मौके पर रह रहे तीन परिवारों को सुरक्षा के लिहाज से नगर पंचा...