Bareily News: बसपा छोड़ कांग्रेस में लौटे यूसुफ जरी वाला
बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: बरेली। यूसुफ जरी वाला ने बुधवार को बसपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की। लखनऊ स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने यूसुफ खान जरी वाला को कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। यूसुफ जरी वाला ने वर्ष 2022 में बसपा के टिकट पर नवाबगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा वह वर्ष 2018 और 2023 में बसपा के टिकट पर महापौर पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। अब उन्होंने बसपा छोड़कर 19 साल बाद कांग्रेस में वापसी की है। यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद के बाद अब पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने भी छोड़ी भाजपा, फेसबुक पर डाली लंबी-चौड़ी पोस्ट
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.