बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के बल्लिया गांव में 28 अक्तूबर की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बल्लिया गांव निवासी ममता पत्नी सोमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात अज्ञात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस आए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती गहने चोरी कर ले गए। इसी रात गांव निवासी हरपाल श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय अशर्फी लाल के घर में रखे संदूक को तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरिक्षण कर चोरों की तलाश शुरूकर दी है।

हिंदी हिन्दुस्त...