बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: भमोरा/बिशारतगंज। भमोरा क्षेत्र के बल्लिया में चल रही रामलीला में बुधवार को रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का मंचन किया। बाद में प्रभु श्रीराम के हाथों रावण के पुतले का वध होते ही पूरा मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। इसे देखने को काफी संख्या में ग्रामीण रामलीला मैदान पर पहुंचे। लोगों ने मेले में जमकर खरीददारी की। मेला कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र जायसवाल, अनिल गुप्ता, गिरीश चंद्र गुप्ता, विनीत कुमार गुप्ता, सतेंद्र श्रीवास्तव, सविता, सुनील कुमार गुप्ता, प्रमोद पाठक, हरिप्रकाश शर्मा, राजेश मौर्य, शैलेन्द्र वर्मा, लक्ष्मी नारायण सागर, सर्वेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Buxar News: कतिकनार में 35 फीट रावण...