Bareily News: बरेली वेटरन ने पीलीभीत वेटरन को हराया
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: गौर हरि सिंघानिया टी-20 वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली वेटरन ने पीलीभीत वेटरन को 96 रन से हरा दिया। एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर बरेली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 213 रन बनाए। शादाब हुसैन ने 33 गेंदों पर 51 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीलीभीत की टीम आठ विकेट पर 117 रन ही बना सकी। बरेली की ओर से डॉ. हरित कुमार ने दो विकेट लिए। अभिषेक द्विवेदी और नाजिम खान ने भी दो-दो विकेट झटके। शादाब हुसैन को मैन ऑफ द मैच और डॉ. हरित कुमार को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इस दौरान सचिव सीताराम सक्सेना, चंचल उपाध्याय, खुसरो मिर्ज़ा, ओपी कोहली, मोहम्मद कमर, रमन खन्ना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.