बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। फतेहगंज पूर्वी में हाईवे किनारे गुरुवार आधी रात ढाबे पर खड़े एथेनॉल से भरे टैंकर में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक में बैठे हेल्पर और दो अन्य लोग कूद कर निकले गए लेकिन 22 वर्षीय चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच फंस गया। उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। करीब चार घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी में बहगुल नदी के पुल के पास देर रात एथेनॉल से भरे टैंकर का चालक और हेल्पर पास के ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमे पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार ट्रक पानीपत से बिहार के हाजी...