Bareily News: बरेली में भी नक्शे के विपरीत बने अपार्टमेंट खतरे का सबब
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: लखनऊ में बारिश के बाद अपार्टमेंट का पिलर ढहने की घटना ने बरेली में भी पुराने और नक्शे के विपरीत बने अपार्टमेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में ऐसे कई भवन हैं, जिनके निर्माण के खिलाफ संबंधित विभागों में कार्रवाई की फाइलें वर्षों तक चलती रहीं। अधिकारी बदलते रहे, आदेश होते रहे, लेकिन कई मामलों में कार्रवाई जमीन पर नहीं उतर सकी। अब बीडीए, आवास विकास परिषद और नगर निगम भी पुराने अवैध और जर्जर भवनों के खिलाफ कार्रवाई के मूड में हैं। शहर में करीब 6000 अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण आदेश जारी हो चुके हैं। इनमें कई आदेश 12 साल से अधिक पुराने हैं और अब भी फाइलों में लंबित हैं। बीडीए और आवास विकास परिषद को मिलाकर 1400 से अधिक अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई लंबित होने की बात भी सामने आ चुकी है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.