बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से रविवार को वनमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना को ज्ञापन सौंपकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि बजट और सामग्री होने के बावजूद जिले की बिजली व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। आए दिन अघोषित कटौती हो रही है। अधिकारी और कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी का कहना है कि हल्की बारिश होने पर ही दस से 12 घंटे की बिजली कटौती हो जा रही है। पूछने पर अक्सर बताया जाता है कि दोहना से आ रही 33 केवीए लाइन में फॉल्ट है लेकिन फॉल्ट कहां है यह नहीं बताया जाता है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विद्युत अधिकारी जनता के बीच अपना विश्वास खो चुके हैं। ऐसे में व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से अपील की है कि किसी वरिष्ठ प्...