बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के तहत समाजवादी छात्र सभा ने बरेली कॉलेज में छात्र समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सछास जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा व महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल सिंह ने फीस वृद्धि, प्रशासनिक अनियमितताओं और पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाते हुए कॉलेज प्रशासन का घेराव किया। छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि छात्रों से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने सामाजिक न्याय और छात्र हितों की बात कही। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, राजकुमार पाल, रविंद्र यादव, अशोक यादव, जोगेंद्र पटेल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...