बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: डिग्री कॉलेज के शिक्षकों की विभिन्न मांगों के समर्थन में फुपुक्टा (फेडरेशन ऑफ उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन) की ओर से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया गया है। इसके तहत दो से चार नवंबर को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों के शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे। प्रयागराज में बीते दिनों हुई फुपुक्टा की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के बाद बरेली कॉलेज के शिक्षकों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. गजेंद्र पाल सिंह, सचिव प्रो. वीपी सिंह, उपाध्यक्ष प्रो. ओमकार, प्रो. शिखा वर्मा, संयुक्त सचिव प्रो. मोनिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. आशा रानी रहे। यह भी पढ़ें- Chandauli News: पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली...