बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज की शिक्षक-कर्मचारी समन्वय समिति ने कैंपस में व्हीकल मामले में प्राचार्य द्वारा जारी आदेश का विरोध किया है। बुधवार को हुई आम सभा के बाद सर्वसम्मति से एक अक्तूबर से पांच अक्तूबर को कार्य दिवस में में प्राचार्य कार्यालय के सामने धरना देने का निर्णय लिया है। समिति ने इस संबंध में प्राचार्य व डीएम को ज्ञापन सौंपा है। समिति का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने बिना वार्ता किए गेट बंद कर शिक्षकों और कर्मचारियों के वाहनों को पार्किंग में जाने से रोक दिया है। शिक्षक संघ के महासचिव प्रो. वीपी सिंह, अध्यक्ष प्रो. गजेंद्र पाल सिंह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा व सचिव हरीश मौर्य ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं होने पर पांच अक्तूबर को बैठक कर पूर्ण असहयोग या भूख हड़ताल जैसे कदम पर निर...