बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के पर्यावरण विज्ञान विभाग में 15 से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम दीक्षारंभ-2026 का शुभारंभ उत्साहपूर्ण हुआ। प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति के संरक्षण और प्राचार्य प्रो. ओपी राय के निर्देशन एवं कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित एमएससी. विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं, पाठ्यक्रम एवं शोध कार्यों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रो. जसपाल सिंह (कार्यक्रम निदेशक) ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को विभाग की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन तथा अध्ययन के प्रति समर्पण के महत्व से अवगत क...